Azamgarh :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी विक्रम गौड़ पुत्र अज्ञात निवासी कोलघाट आजमगढ द्वारा शादी का झांसा देकर मेरी पुत्री के साथ शाररिक सम्बन्ध बनाते हुए वीडियो बनाया गया तथा शादी करने के लिए कहने पर मना करते हुए गाली गुप्ता देते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया व शादी लगने पर वीडियो भेजकर शादी तुडवा दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 129/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट व 3(1)द,3(1)ध व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी द्वारा किया जा रहा है।
आज शनिवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विक्रम गौड़ पुत्र राजकुमार निवासी ठकुरहन रैदोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को सियरहा अण्डर पास के पास से समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button