जलते हुए विद्युत केबिल जमीन पर गिरा, बाल बाल बचे लोग
The burning electric cable fell on the ground, and many people survived

चन्दन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानिय कस्बा के निजामाबाद मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर को ओवरलोड के चलते केबिल जलकर जमीन पर गिर गई वहीं नीचे बैठे लोग बाल बाल बच गए।मंगलवार के दोपहर को लगभग 3:00 बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई। चालू होने के 15 मिनट बाद ही निजामाबाद मोड़ स्थित एक फर्नीचर की दुकान के सामने केबिल जलने लगा जिससे बर्तन की दुकान का पोस्ट जल गया वहीं केबिल दो टुकड़ों में बट गया और नीचे गिरने से एक साइकिल पर जा गिरा वही साइकिल का अगला टायर जल गया ।आसपास के लोग भाग करके अपनी जान बचाए ।केबिल तड़ तड़ाते हुए जल रहा था। फर्नीचर की दुकान में लकड़ी का दरवाजा भी थोड़ा सा जल गया। गनीमत यह रही की केबिल किसी के ऊपर नहीं गिरा जबकि आसपास लोग बैठे हुए थे जिससे अफरा तफरी का माहौल मच गया। किसी ने उपकेन्द्र रानी की सराय को सूचना दिया। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति काट दी गई देर रात तक आपूर्ति बहाल की गई।



