Azamgarh :दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिया गया कि वादिनी की पुत्री जो दिनांक 09.04.2025 को समय करीब 4.00 बजे दिन में अपने घर से पढ़ने जाने को बता कर निकली परन्तु घर वापस नहीं लौटी जिसे अभियुक्त सलमान पुत्र स्व0 फैजान ग्राम हाजीपुर तकिया थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रा0पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 186/25 धारा 87 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 69 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
आज रविवार को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी चौकी प्रभारी अम्बारी थाना फूलपुर आजमगढ़ के द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र फैजान निवासी हाजीपुर ताकिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ उम्र 25 वर्ष को समय सुबह 07.25 बजे को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button