कंपोजिट विद्यालय खनियरा में समर कैंप का आयोजन
Summer camp organized in Composite School Khaniyara

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ:विकास खण्ड लालगंज के खनियरा मे बुधवार को शासन की महत्वाकांक्षी योजना समर कैंप 2025 का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय खनियरा, लालगंज में हुआ। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप समझ, आनन्ददायी, अनुभावनात्मक शिक्षण को बढ़ावा देना है।
समर कैंप का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी लालगंज बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजनम यादव एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सहीदुन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। समर कैंप में कक्षा 6,7 व 8 के बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, श्वास अभ्यास एवं इनडोर खेलों में उत्साह व आनंदपूर्वक प्रतिभाग किया गया। समर कैंप गतिविधियों का संचालन तेजबहादुर यादव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा सिंह, डा. अमरेश कुमार मिश्र, सुशील कुमार यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाने राजभर उपस्थित रहें।



