ब्लूमिंग चिल्ड्रेन स्कूल बसाहिया सेनपुर में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
Meritorious students were honored in Blooming Children School Basahiya Senpur

अतरौलिया/आज़मगढ़। स्थानीय विकास खण्ड में स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन स्कूल, बसाहिया सेनपुर में बुधवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री घनश्याम विश्वकर्मा उपस्थित रहे, जबकि विद्यालय के प्रबंधक श्री अजीत सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री विकास यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और हाईस्कूल टॉपर्स में रिचा तिवारी ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , मधु निषाद ने 90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आस्था यादव ने 89.16% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में साक्षी निषाद ने 81.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, साक्षी गुप्ता ने 78.4% के साथ द्वितीय और रिया यादव ने 78% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री घनश्याम विश्वकर्मा ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य विकास यादव ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर अभिभावकगण, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



