५६ कुर्बानी केन्द्रो के सख्त निगरानी के साथ बकरा ईद की तैयारी में जुटी भिवंडी मनपा
Bhiwandi Municipal Corporation is preparing for Bakra Eid with strict monitoring of 56 Qurbani centers
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका आगामी ७ जून से ९ जून तक मनाये जाने वाला बकरा ईद का परंपरागत त्योहार की सभी तैयारियां पुरी कर ली है। भिवंडी मनपा प्रशासक आयुक अनमोल सागर के नेतृत्व में एक अहम बैठक संपन्न की गई। इस बैठक में प्रशासक आयुक ने जानकारी देते हुए बताया कि शांती पुर्ण और सदभावना के साथ बकरा ईद का त्योहार मनाने के लिए ब्यापक योजना बनाई गई है।
मुंबई उच्च न्यायालय के आदेशानुशार बकरा ईद की तैयारी की समीक्षा के लिये भिवंडी मनपा प्रशासक आयुक्त अनमोल सागर की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन,पशु चिकित्सा विभाग, व अन्य संबधित विभागों के साथ एक अहम बैठक संपन्न की गई। जिसमें जानकारी साझा करते हुए प्रशासक आयुक्त अनमोल सागर ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ५६ कुर्बानी केन्द्र बनाये जायेंगे। सफाई के लियें २०० टैम्पो, ११जीप, १४ जेसीबी, ३ क्रेन, व २५ पानी के टैंकर उपलब्ध रहेगें।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुर्बानी के पहले जानवरों के जांच के लिए ६ जून को ९६ चिकित्सकों का एक दल शहर में बने कुर्बानी केन्द्रो में जानवरों के स्वास्थ की जांच करेगी। भिवंडी मनपा आयुक्त ने स्वास्थ विभाग को निर्देश देते हुए सभी साहित्य के साथ अपनी तैयारी पुर्ण रखें और जानवरों के अवशिष्ट को जिस खड्डे में डंप किया जाये। वहा पर समय-समय पर औषधि फुहारणी करके दुर्गंध को फैलने ना दिया जाये। सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले ने बताया कि पुलिस प्रशासन पुरी तरह तैयार है। सभी मौलाना और कसाइयों के साथ जल्द ही बैठक संपन्न कर के सभी नियमों जानकारी दी जायेगी। कानून के खिलाफ काम करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस अहम बैठक में अतिरिक्त आयुक्त देवी दास पवार, विठ्ठल डाके, उपायुक्त विक्रम दराडे़,बालकृष्ण क्षीरसागर, शहरअभियंता जमील पटेल, सहायक आयुक्त शैलेन्द्र दोंदे, नितिन पाटील, मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ संदीप गाडेकर के अलांवां संबधित विभाग के अधिकरी उपस्थित थे।