चोरों ने पार किया नगदी सहित लाखो का समान । रात के अंधेरे में चोरों ने घर को बनाया निशाना नगदी सहित लाखो के जेवरात और समान किया चोरी
Thieves made off with cash worth lakhs of rupees. Thieves targeted the house in the dark of night and stole lakhs of jewels along with cash

अहरौला/आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी धनेजपट्टी गांव में बीती रात को चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुवे घर में रखे गए 3 जोड़ी गहनों के साथ एक लाख रुपए नगदी वा घर में लगे इन्वेटर और बैटरी को भी उठा ले गए इतना ही नहीं चोरों ने घर में रखी 8 साड़ी भी अपने साथ उठा ले गए । यह घटना उस समय हुई जब प्रार्थी संत राम शर्मा एक शादी समारोह में गए थे और उनकी पत्नी भी एक शादी समारोह में गई थी । प्रार्थी ने बताया की मेरे घर का मेंन दरवाजा का ताला तोड़ के चोर घर के अंदर प्रवेश हुवे थे । मेरे घर के बगल के ही रहने वाले एक युवक ने जब मेरे घर का दरवाजा खुला देखा तो उसने हमे सूचना दी की आपके घर का दरवाजा खुला है और आप के घर के दरवाजा का ताला भी टूटा हुवा है जैसे ही हमको ये सूचना सुबह मिली तो प्रार्थी ने सबसे पहले इसकी सूचना 112 पर दी । और घर से फिर थाने पर आकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर उचित कार्रवाई की माग की है ।



