दो अलग-अलग जगहों पर सिंचाई को खेत में लगे सबमर्सिबल व इंजन चोरी
The submersible and engine were stolen from two different places in the irrigation field

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़। थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना सामने आई पहली घटना परगासपुर गांव में मकबुल अहमद पुत्र अलाऊद्दीन के खेत में सिंचाई के लिए लगा समरसेबल चोरी हो गया वहीं दुसरी घटना अभयपुर गांव में त्रिभुवन राजभर पुत्र राम किशुन के खेत में सिंचाई के लिए लगा इंजर चोर उठा ले गये रविवार को सुबह पीड़ित जब खेत पर पहुंचा तब चोरी की जानकारी हुई जिसकी सूचना पीड़ित ने 112 पर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जिससे उक्त व्यक्ति ने गन्ने के खेत में इंजन छुपाकर रखा हुआ था। त्रिभुवन राजभर ने थाने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



