Azamgarh :दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 22.05.2025 को वादी की भतीजी उम्र 14 वर्ष समय शाम 08 बजे शौच जाते समय अभियुक्त नेहाल पुत्र मुश्ताक निवासी फैजुल्लाहपुर थाना गाम्भिरपुर जनपद आजमगढ द्वारा मुंह दबाकर पोखरी की तरफ चकरोड पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बंध में थाना गम्भीरपुर पर मु.अ.सं. 146/2025 धारा 65(1),351(3) BNS,3/4(2) पास्को एक्ट बनाम नेहाल पुत्र मुश्ताक निवासी ग्राम फैजुल्लाहपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ पंजीकृत किया गया था। आज रविवार को थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नेहाल पुत्र मुश्ताक निवासी फैजुल्लाहपुर थाना गाम्भिरपुर जनपद आजमगढ को समय 08.30 बजे फैजुल्लापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button