नव नियुक्त नायब तहसीलदार संजय कुमार राय ने कार्य भार संभाला
Newly appointed Deputy Tehsildar Sanjay Kumar Rai took charge

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद नायब तहसीलदार के पद पर संजय कुमार राय ने कार्यभार ग्रहण किए।इसके पहले संजय कुमार राय 7 महीने सगड़ी नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवा दे चुके है। संजय कुमार राय मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले हैं।उन्होंने कहा कि हम लंबित मुकदमों के फाइलों का जल्द से जल्द निपटारा करेंगे।किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगें।क्योंकि कितने गरीब मजरूम दूर दूर से आकर परेशान रहते हैं उनके मुकदमों का निपटारा नही हो पाता है।हम ऐसे मुकदमों की फाइलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास करेंगे।सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने तहसील क्षेत्र के लोगों से आह्वान किए कि आप लोगों का कोई भी कार्य हो आप लोग मुझसे मिलिए आप लोगों का कार्य निष्पक्ष रूप से किया जायेगा।किसी भी व्यक्ति के साथ भेद भाव नही किया जायेगा सभी के साथ समान व्यवहार किया जायेगा।



