ब्रेकिंग आजमगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, थाने में पूछताछ जारी
Lekhpal arrested for taking bribe in Azamgarh, anti-corruption team caught taking bribe, interrogation continues in police station

आजमगढ़ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. लेखपाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मिली शिकायत के बाद टीम ने पहले से योजना बनाई. टीम ने जाल बिछाया और लेखपाल को रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया. आरोपी लेखपाल को गंभीरपुर थाने लाया गया है. थाने में लेखपाल से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हल चल मच गई है।



