कंपोजिट विद्यालय माउरबोझ में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने बहुद्देश्यीय शेड, आरओ वाटर कूलर तथा मिनी सोलर पावर प्लांट के लोकार्पण के साथ इसरो का भ्रमण कर लौटे जनपद के 13 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
The former Chief Secretary of the state inaugurated the multipurpose shed, RO water cooler and mini solar power plant at Composite School Maurbhoj and honoured 13 students of the district who returned after visiting ISRO
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख
घोसी।शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय माउरबोझ में शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यालय के नवनिर्मित स्व.शांति देवी बहुद्देश्यीय शेड, आरओ वाटर कूलर तथा मीनी सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा के त्याग और समर्पण को जमकर सराहाना करते हुए इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इसरो का भ्रमण कर लौटे जनपद के 13 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहाकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा
अपने और अपने क्षेत्र के लोगों के सहयोग से 5 लाख से अधिक की लागत से शेड का निर्माण कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा को बहुत बहुत धन्यवाद। प्रदीप वर्मा के विद्यालय के प्रति त्याग और समर्पण की जितनी भी सराहना की जाये कम ही है। विद्यालय परिवार की मेहनत और लगन के बलपर ही यह विद्यालय जनपद और प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए सम्मानित शिक्षक रामप्रभाव सिंह के होनहार सपूत सौरभ सिंह जी ने अपने दादा इन्द्रासन सिंह के नाम पर आरओ वाटर कूलर लगवाकर सराहनीय कार्य किया है इसके लिए सौरभ सिंह बधाई के पात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा ने अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से विद्यालय में बहुद्देश्यीय शेड के साथ ही साथ मीनी सोलर पावर प्लांट लगवाने के काम किया है। यह काफी प्रसंशनीय है। सोलर एनर्जी का बहुत बड़ा योगदान प्रदूषण नियंत्रण में है। विद्यालय के विज्ञान का नवाचार भी बहुत बेहतरीन है। बच्चों का प्रयोग सराहनीय है। इसकी जानकारी प्रश्नों से होती है। प्रश्न पूछना जरूरी है। संत पुराने समय मे कहानी सुनाते थे उससे प्रश्न और उसके उत्तर मिलते थे। इससे हर क्षेत्र में विकास होता है। जनपद के 13 बच्चे जो इसरो भ्रमण कर लौटे हैं। उनकी विज्ञान एवं नवीन प्रयोगों के प्रति अच्छी समझ विकसित हुई है। यह देखकर और इन बच्चों से पूछे गए प्रश्नों के जवाब सुनकर मन प्रफुल्लित हो गया है। इन बच्चों से विद्यालयों में असेम्बली के दौरान प्रजेंटेशन कराने से समस्त विद्यार्थियों की जानकारी व समझ में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहाकि सभी शिक्षकों की बैठक में जो शिक्षक इन बच्चों के साथ इसरो गए थे उनसे सभी शिक्षकों को अवगत कराया जाये जिससे सभी बच्चों को नई नई जानकारी मिल सके। रोबोट से सर्जरी होती है। इसके लिए जिज्ञासा पैदा करने की जरूरत है। एक पेड़ माँ के नाम का वर्णन करते हुए उन्होंने कहाकि मां जीवन देती है। लालन पालन करती है। वही काम पेड़ करते हैं। भोजन के बगैर महीनों जीवित रह सकते हैं। पानी के बगैर भी कई दिन तक रह सकते हैं। लेकिन ऑक्सीजन के बगैर कुछ समय तक भी नही रह सकते हैं। ऑक्सीजन हमको पेड़ पौधों से मिलती है। कोविड कि महामारी जब पूरी दुनिया में छाई हुई थी उस दौरान ऑक्सीजन की कमी को पूरी दुनिया ने देखा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ कर प्रति दिन अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने पर बल दिया। प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने पर जोर देते हुये कहाकि पूरी दुनिया के नदियों, समुद्रों और तालाबों में प्लास्टिक की वजह से जीव जन्तु खत्म हो रहे हैं। हमें पर्यावरण के अनुकूल जिंदगी जीने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों को देखकर अपने बचपना की याद में खोते हुये मुख्य सचिव ने बताया कि हमलोग अपना बोरा लेकर घर से विद्यालय जाते थे और पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे। वहां से निकलकर देश और दुनिया देखने का अवसर मिला। अभिभावक अपने बच्चों में देखे और जिस क्षेत्र में बच्चे का प्रदर्शन और रुझान दिखे उसको उस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करें। दुनिया मे
अगर कोई कर सकता है तो वह हमारे विद्यालय के बच्चे भी कर सकते हैं। ईश्वर ने सबको शक्ति दी है उसको सही इस्तेमाल कर आप आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डा.रामविलास भारती, डीसी मनरेगा, राम प्रभाव सिंह, प्रेमचंद शर्मा, डा. राम शिरोमणि, प्रमोद पांडेय, विवेक सिंह, विनोद यादव, विक्रांत कुमार, अरुण कुमार, अपराजिता राय, किरन सिंह, अर्चना यादव, सीमा यादव, पूजा चौहान, अनवारुलहक, मीनाक्षी सिंह, तारकेश्वर पांडेय सहित ग्राम प्रधान मुराली राम, पूर्व प्रधान सुनील वर्मा, अवधनाथ सिंह, रामजन्म चौरसिया आदि बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।