जब रिश्वत का भूत हुआ सवार तो महिला दरोगा रिश्वत लेते हुए हुई गिरफ्तार
मुकदमा से आरोपी का नाम हटाने के लिए मांगी थी रुपए 25000 लेकिन जब एंटी करप्शन ने पकड़ा तो उतर गया बुखार

रिपोर्ट: रोशन लाल
उत्तर प्रदेस के मुरादाबाद जिले की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला दरोगा पिंकी शर्मा को उस समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर जब वह एक आरोपी से रुपए पांच हजार रिश्वत लेरही थीं ।जानकारी के अनुसार थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पिंकी ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के एक आरोपी का केस से नाम हटाने के बदले में 25 हजार रुपये मांगी थीं। जिसके तहत सोमवार को पहली किस्त लेते समय महिला दरोगा पिंकी शर्मा को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी मो. फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के गांव बढेरा निवासी किसान हशमत अली ने इस मामले की शिकायत की थी। हशमत अली का कहना था कि केस से उनका नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।इस पर टीम ने हशमत अली को तय योजना के अनुसार पांच हजार रुपये के साथ थाने भेजा। हशमत अली ने पांच हजार रुपये देते हुए कहा कि 20 हजार रुपये काम होने के बाद दे देंगे। महिला दरोगा पिंकी के रकम पकड़ते ही टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सीमा खान ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप प्रभारी जगदीश यादव की तहरीर पर डिलारी थाने में पिंकी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।महिला दरोगा पिंकी शर्मा मेरठ के परतापुर की मूल निवासी हैं।

