गायत्री नगर में पहाड़ी घिसकने से मचा अफरा तफरी
हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
भिवड़ी-भिवंडी शहर के कई क्षेत्रों में लोग पहाडी़ पर अथवा पहाडी़ के नीचे अपना आशियाना बनाकर रहते हैं। बरसात के समय मनपा व्दारा चेतावनी देने के बावजूद अपने आशियाना को छोड़कर नहीं जाते हैं। जैसे जैसे बरसात की रफ्तार बढ़ने लगती है। वैसे वैसे झोपड़े में रहने वाले लोगों की धड़कन बढ़ने लगती है। पहाडी़ घिसकने की इसी तरह की घटना से अफरा तफरी का माहौल प्रकाश में आया है।
भिवंडी शहर के गायत्री नगर इलाके में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात ने मुसीबत बढ़ा दी है।पहाडी़ का कुछ हिस्सा घिसकने से लोग घरों से बाहर निकल कर अपनी जांन बचाई, परंतु अपने आशियाने को और घरों में रखे रसद सामाग्री नहीं बचा सके। अब तत्काल उनके समक्ष आने पीने सोने की भारी समस्या पैदा हो गई है। हालात यूं थी की भिवंडी मनपा प्रशासक की आपातकालीन टीम भी असमर्थ दिख रही थी। भगवान की कृपा से कोई जन हानी नहीं हुई है। परंतु भिवंडी मनपा की आपातकाल टीम को सजग रहने की आवश्यकता है। क्यों की प्रकृति की बनावट के साथ जो छति पहुंचाई गई है। उसका असर दिखाई देने लगा है।