Azamgarh :नाजायज गांजा के साथ 01 गिरफ्तार
नाजायज गांजा के साथ 01 गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मतरंजन उर्फ मधुरंजन पुत्र रामनिवास गौड़ निवासी आराजी फुलाइच थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को ग्राम भोराजपुरकलां अम्बेडकरनगर से आजमगढ़ जाने वाली मुख्य रोड के दाहिने किनारे बगीचे के पास से समय करीब 18.45 बजे 02 किलो 20 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/25 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है l