बैतूल:गांजा की तस्करी कर रही थी महिलाएं,पुलिस ने किया गिरफ्तार,4 किलो गांजा जब्त

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

बैतूल। जिले की थाना शाहपुर पुलिस ने 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुये दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं इटारसी की निवासी हैं। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।पुलिस ने बताया कि भौंरा जोड़ नेशनल हाईवे पर इन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई आरोपियों में अंजू उर्फ दिलरुबा पिता मुबारक अली उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 32 ईरानी कैंप पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम और खातून पिता मुबारक अली उम्र 47 साल निवासी वार्ड नंबर 32 ईरानी कैंप पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।मुखबीर से सूचना मिलने पर इन महिलाओं को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली गई। इस पर उनके पास 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। उक्त दोनों महिलाओं के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त कर आरोपी महिलाओं को मौके पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भौंरा जोड़ नेशनल हाईवे पर दो महिलाएं हाथ में कपड़े के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने जा रही हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।इसके बाद शाहपुर थाना से एक टीम गठित की गई और आरोपियों को पकड़ने हेतु रवाना किया गया। मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिया के अनुसार पहचान कर नेशनल हाईवे भौंरा जोड़ पर घेराबंदी कर दो महिलाओं को बैग सहित पकड़ा।दोनो महिलाओं के बैग की तलाशी लेने पर अंजू उर्फ दिलरूबा के कब्जे से उसके हाथ में रखे नीले रंग का कपड़े का बैग एवं खातून अली के कब्जे से उसके हाथ में रखे नीले रंग का बैग बरामद किया गया। उनकी तलाशी लेने पर दोनों बैगों से 02-02 किलो गांजे के एक-एक पैकेट कुल 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।उसकी कीमत लगभग 40000 रूपये हैं। गांजा विधिवत जब्त कर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button