एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट स्थित बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण। 

 

रिपोर्ट :अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।

घोसी। एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को दोहरीघाट पहुँच कर बाढ़ के समय लोगों की सुविधा एवं बचाव के लिए बने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट सरयू नदी के किनारे मुक्तिधाम, गौरीशंकरघाट, रामघाट आदि पहुँच कर सरयूनदी के जलस्तर के साथ कटना , निर्माण आदि का जायजा लिया। साथ ही चियूटिडाढ़, अवताडाढ़ आदि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नावो की स्थिति, बाढ़ से बचाव के उपाय के साथ ड्यूटी मे लगे कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। सभी को निर्देश दिया कि ड्यूटी के समय किसी किस्म की लापरवाही न करे। बराबर नदी के जलस्तर पर निगाह रखे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल सुधाकर, बाढ़ चौकी से संबंधित कर्मचारी, पुलिस आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button