आबकारीविभाग के द्वारा घोसी बंधित गोदाम प्रांगण मे एकपेड़ माँ के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।

घोसी। आबकारी निरीक्षक मो अदनान के साथ अन्य निरीक्षकों द्वारा घोसी स्थित बंधित गोदाम के प्रांगण मे एक पेड़ मा के नाम के तहत एक दर्जन से अधिक पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

आबकारी निरीक्षक घोसी मो अदनान ने कहा की आज पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अन्य उपायों की तरह अधिक से अधिक पेड़ों का रोपड़ बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर एक पेड़ मा के नाम लगाने का कार्यक्रम हो रहा है। वृक्षारोपण हमारे लिए तथा आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। हम सभी का कर्तव्य हैं कि अधिक से अधिक वृक्ष को लगा कर देश को खुशहाल और सुरक्षित रखे। आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव एवं बजरंगी ने कहा कि पेड़ रहे गे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी लिए एक पेड़ दस पुत्र समान कहा गया है। आज वृक्षों की अंधाधुन कटाई से सुखा, लैंडस्लाईड आदि की घटनाएं हो रही है। पेड़ ही प्रगति का रास्ता है।

इस अवसर पर आबकारीनिरीक्षकगण मो अदनान, बजरंगी, विमलेश यादव, के साथ लल्लई, रामप्रवेश, रामचंद्र आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button