Azamgarh crime:तमंचा-कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
Azamgarh:Vicious arrested with pistol and cartridges

आजमगढ़ 1 अगस्त: सिधारी थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना सिधारी आजमगढ़ मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति राममिलन यादव पुत्र बालचन्द्र यादव साकिन कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 को बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे रेलवें क्रासिंग के पास बहद ग्राम बेलईसा से समय करीब 03.12 बजे 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 373/25 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



