तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर नहीं हुआ समाधान तो जमीन पर लेट कर की आत्मदाह की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील से एक सनसनी के मामला सामने आया है।संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को पट्टी और कुंडा तहसील में खासा हंगामा हुआ,पट्टी में जनसुनवाई कक्ष से बाहर निकलकर कई फरियादी प्रार्थनापत्र लेकर जमीन पर लेट गए, जबकि कुंडा में दो फरियादियों के आत्मदाह की बात कहने पर पुलिस उन्हें कोतवाली उठा ले गई।एक फरियादी के पास से पुलिस ने पेट्रोल बरामद किया।जिलाधिकारी संजीव सिन्हा को शनिवार को पट्टी तहसील में जनशिकायतों का निस्तारण करना था। जिले में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम होने के कारण वह पट्टी नहीं जा सके। ऐसे में पट्टी में शिकायतें लेकर पहुंचे पीथापुर के राजकुमार, बिझला के हरिश्चंद, ऐलाही के सत्यनारायण मिश्र, तिवारीपुर खुर्द के योगेश कुमार, पट्टी के विवेक एसडीएम के जनसुनवाई कक्ष से बाहर निकलते ही जमीन पर लेट गए। वे आरोप लगाने लगे कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। शनिवार को वह लोग जिलाधिकारी से मिलने आए थे लेकिन वह नहीं आए। जानकारी मिलने पर एसडीएम देशदीपक उनके पास पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर सभी को घर भेजा। एसडीएम ने बताया कि समाधान दिवस में जिलाधिकारी को आना था लेकिन डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के कारण वह नहीं आ सके। जमीन पर लेटे लोगों की वह सुनवाई कर चुके थे। घर जाते समय कुछ लोगों के कहने पर लेट गए थे। उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।कुंडा के करीम नगर चौंसा रामप्रसाद प्रजापति का घर कुछ लोगों ने गिरवा दिया था, जबकि आलापुर के शिवश्याम के जमीन के विवाद में कार्रवाई नहीं हो रही थी। दोनों ने कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया था। शनिवार को दोनों समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम भरतराम के सामने आत्मदाह करने की बात कहने लगे। एसडीएम के कहने पर इंस्पेक्टर क्राइम संजय सिंह ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाए जाने के बाद रामप्रसाद के झोले में एक बोतल में पेट्रोल बरामद हुआ। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिवश्याम को नवाबगंज थाने भेजा गया है। रामप्रसाद उनके इलाके का है। वह खुद मौके पर जा रहे हैं,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button