आजमगढ़ में लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली,चार फरार

Azamgarh news:In Azamgarh, the accused of robbery was shot in a police encounter,

आजमगढ़ 3 अगस्त (आर एन एस)रौनापार थाने की पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत शराब की दुकान में हुए शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी लूटने वी मुनीम को घायल कर दिया था. संबंधित 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर,  01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर,  01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 मो0सा0 बरामद किया गया।वादी राजकुमार गोंड़ पुत्र रमेश गोंड, ग्राम अजगरा मशर्फी(नैनीजोर),थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी सरकारी देशी शराब की दुकान जो *ग्राम महुला* थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में हैं, जिसमें दिनांक 31.07.2025 को समय करीब 22.05 बजे 06 अज्ञात चोरों द्वारा मेरे गोदाम में चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है तथा उनके पास असलहा भी था। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/25 धारा 305,62 बीएनएस बनाम 06 नफर अभियुक्तों नाम, पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में दिनांक- 02.08.2025 को थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह मय हमराहियान मय सरकारी वाहन के वांछित अपराधी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुए काखभार बाजार में मौजूद थे कि प्रभारी चौकी महुला उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह के साथ मिले, जिनसे अपराध व अपराधियो के बारे मे वार्ता कर रहे थे,कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि महुला देशी शऱाब के गोदाम  में चोरी करने का प्रयास करने वाले कुछ व्यक्ति *लाटघाट महुला मुख्य हाईवे मार्ग पर पाण्डेय का पुरा पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम नहर के किनारे*  बैठ कर फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। मुखबिर की सूचना पर हम सभी पुलिस वालों द्वारा सिखलाये गये तरीके से अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तीन तरफ से घेरने का प्रयास किया गया परन्तु अभियुक्तगण में से 01 अभियुक्त ने हम पुलिस वालों पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया कि पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें एक अभियुक्त शिवम यादव पुत्र लालधर यादव, निवासी महुला डाड़ी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगी है जबकि 04 अन्य अभियुक्त अन्धेरे व भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे तथा एक बाल अपचारी को *समय करीब 21.45 बजे मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घायल अभियुक्त शिवम  यादव उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट की जिसका चेचिस नम्बर- MD625CK24M3C03967 टीवीएस स्पोर्ट , रंग सफेद बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।घायल अभियुक्त की पहचान शिवम यादव पुत्र लालधर यादव निवासी महुला डाड़ी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के रूप में की गयी। शिवम यादव पुत्र लालधर यादव निवासी महुला डाड़ी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़* उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर,  01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर,  01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 मो0सा0 बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button