मऊ:रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक रोडवेज बसो में महिलाओ को मिलेगी मुफ्त यात्रा।
Mau. Due to Raksha Bandhan festival, women will be provided the opportunity of free travel in Uttar Pradesh Transport buses for three days by the state government and the Transport Department. Women will have to carry their Aadhar card with them.
घोसी।मऊ। रक्षाबंधन पर्व के चलते महिलओ को तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन की बसो में निःशुल्क यात्रा का मौका प्रदेश सरकार एवंं परिवहनविभाग द्वारा उपलब्ध रहेगी। महिलाओ को साथ में अपना आधार कार्ड रखना होगा।
रक्षाबंधन पर्व पर 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात तक महिलाओ को परिवहन निगम की बसो मे महिलाओ को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। युक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एआरएम दोहरीघाट के के मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीयप्रबंधक के निर्देश के क्रम में 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्री 12 बजे तक महिलाओ को निःशुल्क यात्रा की सुविधा परिवहन निगम की बसो में उपलब्ध रहे गी। इसको लेकर सभी परिचलको एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।



