Mau news:नेशनल लीगल कॉन्क्लेव 2025 में घोसी के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ने जनपद का किया प्रतिनिधित्व।

Mau. Senior advocates, jurists and legal experts from across the country participated in the National Legal Conclave 2025 organized by the Law Department of the Congress Party at Vigyan Bhavan, New Delhi. Arvind Singh, a senior advocate of Ghosi Tehsil and a resident of Pakri village, also participated in this prestigious event and increased the prestige of the district.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

घोसी/मऊ । कांग्रेस पार्टी के विधि विभाग द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल लीगल कॉन्क्लेव 2025 में देशभर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायविदों और विधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस गरिमामयी आयोजन में घोसी के तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पकड़ी गाव निवासी अरविंद सिंह ने भी भाग लेकर जिले का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ नेता पप्पू यादव की उपस्थिति रही।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, सूचना के अधिकार (RTI), मानवाधिकार और लोकतंत्र की मूल भावना पर विमर्श करना था। वक्ताओं ने न्यायिक प्रणाली की मजबूती और पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ने इस मंच पर कांग्रेस के अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में लोकतंत्र की रक्षा में वकीलों की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि विधिक बिरादरी को संविधान की मूल आत्मा को बचाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कॉन्क्लेव में देशभर से आए प्रतिभागियों ने भी अपने विचार साझा किए और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण हेतु एकजुटता का संकल्प लिया। विधि विभाग के बहुत से लोग उपस्थित थे इसमें उदय प्रताप राय उत्तर प्रदेश विधि विभाग कांग्रेस पार्टी के महासचिव एडवोकेट अरविंद सिंह अध्यक्ष विधि विभाग कांग्रेस पार्टी सुरेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष विधि विभाग, सुखराम चौहान, शिवप्रसाद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button