जनपद मऊ अंतर्गत कोपागंज – कसारा मार्ग को लेकर किसान नेता देवप्रकाश राय ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में जनहित याचिका किया दायर*।

Mau. Kopaganj. Farmer leader and Rashtriya Lok Dal state general secretary Devprakash Rai has filed a PIL in the High Court regarding the poor condition of Kopaganj-Kasara road under Mau district and the delay in allocation of funds by the government and has demanded the early construction of the road and allocation of funds.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

घोसी। मऊ।कोपागंज। किसान नेता और राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने जनपद मऊ अंतर्गत कोपागंज – कसारा मार्ग की दुर्दशा को लेकर और सरकार द्वारा धन आवंटन मे देरी को लेकर हाई कोर्ट मे जनहित याचिका दायर कर सड़क के जल्द निर्माण एवं धन आवंटन की मांग किया है। देवप्रकाश राय ने कहा कि इस मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है और इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। वर्तमान में कोपागंज – कसारा मार्ग को सड़क कहना ही अतिश्योक्ति होगी । सच तो यह है कि सड़क के नाम पर कोपागंज से कसारा तक गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देंगे।
किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि खराब सड़क के चलते हमेशा से गुलज़ार रहने वाला कोपागंज मार्केट आज लगभग मृतप्राय अवस्था में पहुंच गया है। कहा कि सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा चार बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन ढाक के वही तीन पात वाली कहावत ही चरितार्थ हुई। दुख तो इस बात का है कि मऊ जनपद के दो दो कद्दावर नेता उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं। लेकिन सड़क निर्माण के संबंध में अब तक कोई कार्रवाई न होना क्षेत्र और जनपद की जनता के साथ अन्याय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि कोपागंज – कसारा मार्ग के निर्माण के लिए अविलंब धन आवंटित किया जाए और इसका चौड़ीकरण कर पुनर्निर्माण कराया जाए।कोपागंज से कसारा तक 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग जाते हैं।इन्ही सब बातो को लेकर एवं चार विभाग से धन का प्रस्ताव जाने के बाद भी धन का आवंटन न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button