Azamgarh :छेड़खानी व अपहरण के आरोप में 02 गिरफ्तार
छेड़खानी व अपहरण के आरोप में 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी की गयी तथा अपने परिजनों के सहयोग से वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा-87/137(2)/74/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।आज शनिवार को उ0नि0 श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. रामसेवक पुत्र स्व0 विक्रमउम्र करीब 47 वर्ष 2. राजन पुत्र रामसेवक औसत उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण हरिश्चन्द्रपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के घर पर दबिश दिया गया तो घर पर मौजूद मिले जिन्हें कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 09.35 बजे से घर से ही गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



