बारात से घर लौटते समय गाड़ी में लगी आग आठ लोगों की मौत सभी जलकर हुई खाक

मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का

रिपोर्ट:रोशन लाल

उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे पर शनिवार की रात भीषण हादसा हो गया जिसमे एक फोरवीलर में आग लगने से आठ लोगों की जलकर मौत होगई ।जानकारी के अनुसार बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिका कार का टायर फटगया जिससे वह डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आरहे डंपर में जा घुसी। इसके बाद जोर से धमाके हुआ और दोनों वाहनों में आग लगाई जिसमें कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे, फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया। बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की अर्टिगा कार बुकिंग में चलती है। बताते हैं कि बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बहेड़ी के मोहल्ला जाम निवासी उवैस की बरात बरेली के फहम लॉन में आई थी। इसी बरात में आने के लिए कार बुक कराई गई थी। बरात से लौटकर रात पौने 11 बजे ये लोग वापस बहेड़ी लौट रहे थे। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से करीब सवा किमी बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी दिशा में चली गई।
कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए। दूसरे वाहनों से जा रहे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे में दमकल पहुंची। सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। मुश्किल से आग पर काबू किया गया। सभी कार सवारों के जल जाने की स्थिति में लोगों की संख्या और पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पता चला कि भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।हादसे में इनकी हुई मौत-इरफान पुत्र भूरे निवासी मितापुर, मो आरिफ पुत्र मन्नी, शादाब पुत्र अब्दुल माजिद, आसिफ पुत्र शमीम, आलिम पुत्र जाहिद अली, अय्यूब पुत्र यूनिस, मुन्ने पुत्र इस्माइल, आसिफ पुत्र यूसुफ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button