बैतूल पुलिस अस्पताल में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के बैतूल पुलिस रक्षित केन्द्र के पुलिस अस्पताल में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों के लिए दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे मध्य भारत नागपुर के प्रसिद्ध रेडियंस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के दल द्वारा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।बताया जा रहा है कि दो दिवसीय शिविर में लगभग 300 से ज्यादा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हार्ट एवं डायबिटीज के पेशंटों की संख्या ज्यादा पाई गई।जिसके बारे में डॉक्टर जिया उल रहमान ने बताया कि नागपुर का रेडियंस हॉस्पिटल पुलिस स्वास्थ्य योजना के लिए एक मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल है, जिसमें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।इस शिविर में रेडियंस हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर मनोज पुरोहित, डॉक्टर दीपिका पुरोहित, डॉक्टर जियाउल रहमान, डॉक्टर लतीफ रहमान, बिजनेस कंसलटेंट डॉक्टर मयूर राठौड़, डॉक्टर सलमान, डॉक्टर शिफा खान द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button