Mau News:मिशनशक्ति 5.0 के तहत घोसी में कोतवालीपुलिस ने बाईकरैली निकाल कर ,छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर बताए गए।
घोसी। मऊ। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई। सोमवार की सुबह 11 बजे घोसी में पुलिस प्रशासन द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे लेकर क्षेत्र में छात्राओं और आमजन में सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
इस रैली को सीओ जितेंद्र सिंह और कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय होते हुए मझवारामोड़ होते हुए सर्वोदय पीजी कॉलेज परिसर में जाकर समाप्त हुई। जहा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओ को महिला सुरक्षा, हेल्प लाइन आदि की जानकारी दे कर जागरुक किया गया।
महिला एसआई ऋचा सोनी और यशोदा ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मेडिकल इमरजेंसी 108 और महिला सहायता नंबर 181 की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में ये नंबर उनके लिए त्वरित मददगार साबित हो सकते हैं।
हर समस्या का डटकर सामना करे। धैर्य नहीं छोड़े।
सीओ जितेंद्रसिंह ने कहा मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। जिससे जागरूक होकर वे खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। पुलिस प्रशासन हर स्तर पर उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।सजग रहें सुरक्षित रहे।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की परेशानी में दिये गये हेल्पलाइन नंबरों पर पुलिस को तुरंत सूचना दें, पुलिस की तुरंत मदद प्राप्त होगी। इस अभियान का मकसद यही है कि हर महिला और बच्ची निडर होकर आगे बढ़े।कहा कि समस्या का आत्म विश्वास के साथ मुकाबला करे। पुलिस की मदद आने तक शोर कर लोगों का ध्यान आकर्षित करे।
रैली में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के इस आगाज ने न केवल क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता भी बढ़ाई।



