Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट का वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट का वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा थाना अतरौलिया के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 247/25 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 बनाम अभियुक्तगण 1.विजय कुमार पुत्र जगबन्धू निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2. प्रेमशेखर पुत्र श्रीपत निवासी गनपतपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3.राजन कुमार पुत्र राम किशोर निवासी खपुरा ( खानपुर टण्डवा) थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 4.वीरेन्द्र उर्फ विजेन्द्र राजभर पुत्र लालजीत राजभर निवासी बोधीपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंगलीडर विजय कुमार पुत्र जगबन्धू सा0 अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़आजमगढ़ है । इस गैंग के द्वारा चोरी जैसे जघन्य अपराध अपराध कारित किया गया है ।
आज शुक्रवार को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रेमशेखर पुत्र श्रीपत निवासी गनपतपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 26 वर्ष को गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे अण्डरपास गदनपुर के नीचे ग्राम गदनपुर से कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 08.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।



