Azamgarh news:एस डी एम मार्टीनगंज की अध्यक्षता में पुष्पनगर मेला समिति की बैठक सम्पन्न
Pushpanagar Mela Committee meeting concluded under the chairmanship of SDM Martinganj.

मार्टिनगंज -आजमगढ़
रिपोर्ट शिवम सिंह
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्प नगर में लगने वाले 7व8 अक्टूबर को मेला दंगल की तैयारियों के लिए शनिवार को सायं पुष्पनगर स्थित पुलिस बूथ पर एसडीएम मार्टीनगंज दिब्या सिकरवार की अध्यक्षता में पुष्पनगर मेला समिति की बैठक हुई जिसमें मेला समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मेला मैदान की सफाई हेतु सफाई कर्मचारीयों की तैनाती, मेलार्थियों के लिए पेयजल हेतु पानी का टैंकर, मेला क्षेत्र में लटकते हुए बिजली के तारों को चुस्त-दुरुस्त करनें तथा मेला क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था,फायर सर्विस , एम्बुलेंस तथा शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु आदि विषयों पर चर्चा हुई जिसके लिए एसडीएम ने मेला समिति को आश्वस्त किया। पुष्पनगर का ऐतिहासिक मेला व राम रावण युद्ध ,रावण के पुतले का दहन 7अक्टूबर को तथा 8अक्टूबर को विराट दंगल,भरत मिलाप का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,एस आई अवधेश कुमार,मेला समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, शशिभूषण सिंह,कृष्ण कांत सिंह एडवोकेट,सुमन सिंह, भानुप्रताप सिंह,रामनाथ सिंह, दुर्गेश मिश्र, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।



