Azamgarh news:सैयद मलिकपुर दुर्घटना में मोलनापुर के वृद्ध की मौत

लालगंज आजमगढ़:नेशनल हाईवे 233 पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैयद मलिकपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरब शनिवार को लगभग4 बजे बघरवां उर्फ मोलनापुर निवासी लगभग 60 वर्ष के राम आशीष चौहान पुत्र राम हरख चौहान को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था कि बकरी चरा रहे राम आशीष की बकरी हाइवे पर आ गई जिसे हटाने के प्रयास में वह हाईवे पर पहुंचे तभी वाराणसी की ओर से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए तथा उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button