Deoria news:जीएसटी की घटी दरो के संबंध में जागरूकता एवं धन्यवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Organising awareness and thanksgiving programmes regarding reduced GST rates
देवरिया।आज जीएसटी के घटी दरो के संबंध में रामपुर कारखाना विधानसभा स्तर पर व्यापारी बंधुओ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के सभा का आयोजन भटनी मंडल के अध्यक्ष श्री रोहित मिश्रा जी के नेतृत्व में व मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र चौरसिया जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जीएसटी संयोजक व जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा सह संयोजक दीपक जायसवाल भटनी मंडल के संयोजक दीपक वर्मा बैकुंठपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा बरियारपुर मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र पांडे रामपुर कारखाना मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे नगर के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल भटनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन गुप्ता वह मंडल प्रभारी सचिंद्र शाही उर्फ दीपू शाही जी मंडल के महामंत्री आशीष पासवान जी व कृष्ण दत्त मिश्रा जी सहित सैकड़ो व्यापारी बंधु व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिंद्र शाही ने जीएसटी की घटी दरों से रोज उपयोग होने वाली वस्तुओं एवं खाद्य सामग्रियों के मूल्य में हुई कमी से सभी को अवगत कराया व मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भटनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री हरेंद्र जायसवाल व नवीन गुप्ता जी ने व्यापारियों को जीएसटी लागू होने से होने वाले लाभ व घटी दरो से आमजन को होने वाले लाभों से अवगत कराया मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री सुरेंद्र चौरसिया जी ने अपने उद्बोधन में जीएसटी की घटी दरो के कारण महंगाई में आई कमी और आमजन की क्रय शक्ति में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही यह भी कहा आज का परिवेश युवा उद्यमियों के अनुकूल है। जीएसटी एकल खिड़की के माध्यम से समस्त करो के भुगतान का ऐसा तरीका है जिससे व्यापारियों एवं आमजन का शोषण संभव नहीं है।
कार्यक्रम के समापन पर भटनी मंडल के अध्यक्ष श्री रोहित मिश्रा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी वक्ता मंडल के उपाध्यक्ष श्री सत्यव्रत मिश्रा जी ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिव सरदार मिश्रा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जय हिंद यादव अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कनौजिया गोरखपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रोशन जमीर उर्फ कल्लू जी मुन्ना राय अभय तिवारी गोरख यादव सुभाष मद्धेशिया दुर्गेश शर्मा चंद्रहास कुशवाहा प्रतीक मिश्रा ओमप्रकाश वर्मा सुबोध तिवारी पवन कुमार कुशवाहा सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जयप्रकाश मिश्रा विक्रांत सिंह राठौड़ भोला गुप्ता शिवमंगल सिंह अजय तिवारी विशंभर नाथ तिवारी अभय चौरसिया ऋतुंबर सिंह विनोद दीक्षित अवधेश मिश्रा राजकुमार राजभर राजन सिंह शैलेंद्र मिश्रा विजेंद्र कुशवाहा जितेंद्र तिवारी अमित तिवारी व मीडिया प्रभारी शेषनाथ कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।