Deoria news, छठ पूजा और देव दिवाली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज
नगर अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने थाना घाट का, नगर पालिका कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि घाट की साफ सफाई का कार्य छठ पूजा एवं देव दिवाली को लेकर आवश्यक है उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि विगत वर्ष की भातिं इस वर्ष में छठ पूजा एवं देव दिवाली पर पथ प्रकाश, ध्वनि विस्तारक यंत्र महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए विशेष सुविधा एवं घाट को सुव्यवस्थित ढंग से, सजाया जाएगा, निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अवनीश राय, मनोज मद्धेशिया, नथुनी प्रसाद, शंभू दयाल भारती , निलम रावत, दीपिका यादव ,सुमन मद्धेशिया, पवन विश्वकर्मा, संतोष सिंह गहमरी, संपूर्णानंद, रतन वर्मा सहित समस्त विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button