स्वाभिमान श्री अंतर-विद्यालय संबोधन प्रतियोगिता में क्षात्रों का मिला भरपूर प्रतिसाद
Swabhiman Shri Inter-School Declamation Competition receives overwhelming response from students
हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
रवी तिवारी
भिवंडी-स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा अभिजात मराठी भाषा सप्ताह के उपलक्ष्य में पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय के स्व. पुष्पलता जाधव सभागृह में संस्था के संस्थापक संतोष शेट्टी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्वाभिमान श्री अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भिवंडी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थापक संतोष शेट्टी, स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष हसमुख पटेल, पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय के प्राचार्य सुधीर घागस, बीएनएन कालेज के उप-प्राचार्य डी एल अहिरे, मनपा जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी, प्रभाग समिति क्रमांक 3 के सहायक आयुक्त सुरेंद्र भोईर, पूर्व शहर अभियंता एलपी गायकवाड़ आदि उपस्थित थे। अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने कहा कि हजारों वर्षों की परंपरा वाली मराठी भाषा आज पूरी तरह से समृद्ध है सभी को इसे और बढ़ावा देने और इसे दैनिक उपयोग में लाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। प्रस्तावना में संतोष शेट्टी ने कहा कि मेरी मातृभाषा मराठी नहीं है लेकि मेरा कार्यस्थल महाराष्ट्र है, मुझे मराठी बोलने में एक अलग आनंद आता है,भले ही मैं लड़खड़ाता हूँ लेकिन हमारा संगठन मराठी भाषा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में मिलिंद पलसुले, सुज्योति वल्लाल, शंकर जाधव, रमाकांत विसपुते ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। नकद पुरस्कार के दो समूहों में कक्षा 5 से ८ समूह अ, और कक्षा ९ से १२ समूह ब में इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के ३८ छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने मराठी भाषा की महिमा, मराठी मेरी मातृभाषा है, मराठी संस्कृति की खुशबू, कुलीन मराठी पर हमारा गौरव, संत साहित्य की परंपरा, मराठी की आत्मा जैसे विषयों पर धाराप्रवाह शैली में अपने भाषण प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए में पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय की कुमारी कस्तूरी श्रीनाथ भंडारी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि एनईएस स्कूल के कुमार आराध्य करले और पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय की कुमारी मनहा जमीर शेख क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि रईस उर्दू हाई स्कूल के छात्र शेख मोहम्मद जकी शाकिर को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। ग्रुप बी में कार्तिकी ज्ञानेश्वर पाटिल (बीएनएन कॉलेज), आकांक्षा विजय संककाल (पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव कनिष्ठ महाविद्यालय), प्रतीक्षा गायकवाड़ (बीएनएन कालेज) क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे जबकि अरबाज असीम पिंजारी (दादासाहेब दांडेकर विद्यालय) को संस्थापक संतोष शेट्टी और अध्यक्ष हसमुख पटेल के हाथों नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य सुधीर घागस, डी एल अहिरे, मानसी राजे, संजय भोईर, अभिजीत म्हसकर अथक प्रयास रहा है।