प्रेम प्रसंग में टूटा रिश्ता, भाभी ने लिया खौफनाक बदला-देवर का अंग काटा
A love affair breaks up, sister-in-law takes horrific revenge-cuts off brother-in-law's limb
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला मंजू ने अपने देवर उमेश कुमार का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। बताया जा रहा है कि यह हमला उसकी छोटी बहन से उमेश के तीन साल पुराने प्रेम संबंध और बाद में शादी से इनकार करने के कारण किया गया।
तीन साल चला प्रेम संबंध, फिर टूटा रिश्ता
जानकारी के मुताबिक, राम आसरे का बेटा उमेश कुमार अपने भाई की पत्नी मंजू की छोटी बहन मीना (काल्पनिक नाम) से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध में था। उमेश ने शादी का वादा किया था और दोनों परिवारों को भी इसकी जानकारी थी। शादी की बात चल रही थी, लेकिन करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक रिश्ता तोड़ते हुए मीना से शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि अब वह किसी और से प्रेम करता है।
उमेश के इनकार से टूट गई मीना, मंजू ने लिया बदला
शादी से इनकार के बाद मीना गहरे मानसिक तनाव में चली गई और आत्महत्या की बातें करने लगी। यह देखकर उसकी बड़ी बहन मंजू का गुस्सा फूट पड़ा। उसने उमेश को सबक सिखाने की ठान ली और साजिश रच डाली।
रात में सोते समय किया हमला
16 अक्टूबर की रात करीब दो बजे मंजू चाकू लेकर उमेश के कमरे में घुस गई, जब वह सो रहा था। उसने उस पर एक के बाद एक चार वार किए और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। उमेश दर्द से तड़पता हुआ चीखने लगा। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उमेश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा है और उसका अंग कटा हुआ है।
डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन, हालत स्थिर
घायल उमेश को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर शिरीष मिश्रा के अनुसार, ऑपरेशन लगभग डेढ़ घंटे तक चला। फिलहाल उमेश की हालत स्थिर है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में छह से आठ महीने लग सकते हैं।
आरोपी मंजू फरार, पुलिस कर रही तलाश
वारदात के बाद मंजू मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसीपी विवेक यादव ने बताया कि मंजू गर्भवती है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है।