Azamgarh news:शाह आलम गुड्डू जमाली एमएलसी ने शाहज़ेब हत्या कांड पीड़ित परिवार को 50हज़ार की आर्थिक मदद दी

Shah Alam Guddu Jamali MLC provided financial assistance of ₹50,000 to the family of the victim of Shahzeb murder case.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़, समाजवादी पार्टी के एमएलसी एवं पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने शुक्रवार को अपने आवास पर सिधारी के चर्चित मासूम शाहज़ेब हत्या कांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने मृतक शाहज़ेब के पिता श्री साहेब आलम को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की।इस मौके पर गुड्डू जमाली ने कहा कि, “यह मदद न्याय की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा कदम है। जब तक शाहज़ेब को न्याय नहीं मिल जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। आगे भी कानूनी लड़ाई में जो भी जरूरत होगी, तो मैं और मेरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेंगी।”स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिला है बल्कि न्याय की उम्मीद भी और मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button