Azamgarh news:बारिश के पानी से किसानो के अरमानों पर फिरा पानी
Rain water dashes farmers' hopes

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत होने वाली बारिश के पानी से किसानो के अरमानों पर पानी फिर गया है जैसा की किसान अपने तैयार धान की फसल काटने के जुगाड़ में था और साथ ही साथ गन्ना अरहर को भी काटने के जुगाड़ में था वही इस बारिश से गन्ना, अरहर और धान की फसल को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। साथ ही साथ जहां किसानों ने अपने धान गन्ना की फसल काट कर कुछ खेत खाली किया था, और खाली खेतों में आलू मटर चना सरसों आदि की बुवाई कर रहे थे इन फसलों को भी इस बरसात के पानी से काफी नुकसान पहुंचा है। जानकार किस बता रहे हैं कि इस बारिश के पानी से आलू डूब जाएगा मटर चना भी डूब जाएगा कुछ फसल तो अंकुरित ही नहीं हो पाएंगे आलू अंकुरित होगा लेकिन पैदावार नहीं कर पाएगा बारिश के इस पानी से किसानो के खेत में होने वाले सरसों मटर चना आदि का काफी नुकसान हुआ है वही साथ में सब्जियां भी प्रभावित हुई हैं।



