Azamgarh news:टीम अब्दुल कलाम और लक्ष्मीबाई ने कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी
Team Abdul Kalam and Laxmibai won the Kabaddi competition.

आजमगढ़ 31 अक्टूबर:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 व 30 अक्टूबर 2025 को तरवॉ ब्लॉक के श्री राम प्रताप आदर्श इंटर कॉलेज बहलोलपुर आजमगढ में उत्साहपूर्वक रूप से किया जिसमे विकास खण्ड तरवॉ, बहोरवा गदाईपुर परमानपुर बहलोलपुर विजयपुर फिरोजपुर चौडीगंज भिलिहिली चोकीगजोर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री रामानंद राजभर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया, जिसके अंतर्गत सम्पन्न विभिन्न खेल विधाओं के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जंग बहादुर यादव पूर्व प्रधान एवं प्रधानाचार्य रीना यादव, शिक्षकगढ़ रीता कुशवाहा, सुधा रानी मौर्य, रजत गुप्ता, धर्मराज विश्वकर्मा, सावित्री गिरी, प्रियंका, रुचि राजभर, लालसा यादव, राकेश राव, हरिप्रसाद आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर ईमानदारीपूर्वक प्रयत्नशील रहने की सीख दी और कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। श्यामा यादव संरक्षक नें युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अधिकतम सहभागिता हेतु भी प्रेरित किया। स्पोर्ट्स टीचर बृजेश यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इसके बाद सम्मानित मंच द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल प्रमाण-पत्र व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अन्तर्गत कब्बडी, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि विधाओं का आयोजन किया जा गया। कब्बड़ी बालक वर्ग में टीम अब्दुल कलाम विजेता व टीम चंद्रशेखर आजाद उप-विजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई विजेता रही व उप-विजेता टीम मदर टेरेसा रही। विजेता खिलाड़ियो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा ।



