Azamgarh news:इटैली में सरदार पटेल जनहित सेवा समिति की विशाल सभा संपन्न, सैकड़ों लोगों ने की सहभागिता

Azamgarh:A massive gathering of Sardar Patel Janhit Seva Samiti was held in Italy, with hundreds of people participating.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा इटैली में सरदार पटेल जनहित सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। सभा में पटेल समुदाय के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु सिंह पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सगड़ी विधायक एच. एन. सिंह पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक एच. एन. सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके राष्ट्रनिर्माण में अद्वितीय योगदान, कर्तव्यों, जीवन मूल्यों और त्याग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलें, समाज में एकता और आत्मसम्मान को बढ़ावा दें तथा अपनी पहचान और गौरव को बनाए रखें। कार्यक्रम में संगठन के निदेशक जितेंद्र सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह संगठन समाज के गरीब, पीड़ित और वंचित लोगों की सेवा के उद्देश्य से गठित किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को सहयोग एवं सहायता प्रदान करना समिति का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। कार्यक्रम की संयोजकता जितेंद्र सिंह पटेल द्वारा की गई जबकि मंच संचालन सत्य प्रकाश सिंह पटेल ने किया। संचालक ने अपने संबोधन में समाज के विकास, एकजुटता और उत्थान पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए और लोगों को संगठन से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयराम सिंह पटेल, रामदरश पटेल, सुरेश सिंह पटेल, राजबहादुर सिंह पटेल, रामआशीष पटेल, जगदीश पटेल, अर्जुन पटेल, भोला पटेल, विजय पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने और समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button