Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुए 5 लाख को पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस

साइबर फ्रॉड हुए 5 लाख को पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदक दीपक मिश्रा, निवासी कोलबाजबहादुर, थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in
पर शिकायत संख्या 23110250161150 दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन एवं बहनोई के साथ एक फर्जी रियल एस्टेट कंपनी द्वारा सस्ते प्लॉट दिलाने के बहाने UPI एवं ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ₹5,00,000/- की धोखाधड़ी की गई।
शिकायत प्राप्त होने पर जनपदीय साइबर सेल आज़मगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाते को होल्ड कराया तथा थाना कोतवाली को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।
तकनीकी विश्लेषण, नोडल अधिकारियों से सतत संपर्क एवं बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से टीम द्वारा मेहनतपूर्वक कार्यवाही कर ₹5,00,000/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
आज़मगढ़ पुलिस की आमजन से अपील :-
साइबर अपराधों से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ अवश्य अपनाएँ— किसी भी फर्जी ऑफर, निवेश, प्लॉट या नौकरी के झांसे में न आएँ।
OTP, PIN, UPI पासवर्ड अथवा QR कोड किसी से भी साझा न करें।
संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक न करें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
याwww.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
आज़मगढ़ पुलिस साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं त्वरित राहत दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button