Jabalpur news:अंजुमन इस्लामिया स्कूल में जुम्मे की छुट्टी विवाद:शिकायतकर्ता मुजम्मिल अली को मिल रही जान से मारने की धमकियां

जिला प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ की त्वरित कार्रवाई — नोटिस जारी कर स्कूल का ताला खुलवाया, लेकिन अब शिकायतकर्ता पर बढ़ा दबाव और धमकियों का सिलसिला जारी।

जबलपुर जिले में अंजुमन इस्लामिया स्कूल द्वारा जुम्मे की छुट्टी वाले फरमान को लेकर जिला प्रशासन ने मुस्तादी के साथ कार्यवाही तो कर दी लेकिन इस पूरी कशमकश में मुख्य शिकायतकर्ता की आफतें तेज हो गई है आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुजम्मिल अली द्वारा अंजुमन इस्लामिया स्कूल के तुगलक्की फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर स्कूल के अंदर जुम्मे की छुट्टी किए जाने का विरोध किया गया था।

शिकायत पर जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए न केवल स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया बल्कि स्कूल पहुंचकर जुम्मे के दिन ताला भी खुलवा दिया और स्कूल प्रशासन को हिदायत दी गई कि आइंदा इस तरीके का किसी भी प्रकार का आदेश प्रबंधन द्वारा दिया गया तो उन पर उन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन के तो होश ठिकाने आ गए लेकिन शिकायतकर्ता की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है शिकायतकर्ता को लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है वही उसके ऊपर कॉम की दलाली और धर्म के साथ गद्दारी किए जाने जैसी बातें कह कर दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा उपरोक्त धमकियां को लेकर ना केवलोमती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई बल्कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से भी इसकी लिखित शिकायत की गई है उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के धमकी देने वाले सामाजिक तत्वों को तत्काल की रफ्तार कर उन पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। बाइट मुजम्मिल अली नगर महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जबलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button