Azamgarh news:आशा बहुओं ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Asha Bahus protested for their 5-point demand.

नरसिंह
पवई ( आजमगढ़ ) । पवई सीएचसी पर आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वाधान में आशा बहुओं ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान आशा बहुओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
विरोध प्रदर्शन करते हुए आशा बहुओं ने मांग किया कि आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय,पिछला बकाया का भुगतान किया जाय ,सामान्य जनक मानदेय लागू किया जाय,आभा कार्ड और सी बैंक का भुगतान शीघ्र किया जाय आदि मांग मंजूर किया।अध्यक्ष आशा बहु मीरा ने कहा कि सरकार की अभी संचालित योजनाओं की डयूटी जो भी लगाया जाता है । हम लोग उसे जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करते हैं ,लेकिन डबल इंजन की सरकार के द्वारा हम आशा बहुओं की अपेक्षा की जा रही है । विजयदशमी, तीज ,दीपावली ,डाला छठ आदि त्योहारों पर भी बकाया भुगतान नही दिया गया । आशा बहुओं ने चेतावनी दिया कि यदि हम लोगो की मांग स्वीकार नही किया जाता है बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।इस अवसर पर मीरा, इंद्रावती, सुमन ,कुसुम
,सीला सिंह ,पुष्पा,आशा,नीलम, सरिता यादव ,सीमा, संगीता, जमुना आदि आशा बहुएं रही ।



