Azamgarh news :हत्या के आरोप में वांछित 03 आरोपी चारपाई व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

हत्या के आरोप में वांछित 03 आरोपी चारपाई व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रामभवन पाण्डेय पुत्र स्व0 बजरंगी पाण्डेय निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.10.2025 को विपक्षी श्रीराम यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम अराजी अमानी थाना महराजगंज द्वारा वादी के भाई की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 295/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व गवाहों के बयानों के आधार पर अभियुक्तगण 01. रामभवन पाण्डेय, निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ 02. आदित्य पाण्डेय, निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ 03. दीनदयाल पाण्डेय, निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ 04. अमरनाथ यादव, निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया, जिसके पश्चात मुकदमे में धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में, दिनांक 04.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य मय पुलिस टीम क्षेत्र में अभियुक्तगण की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर कुड़ही ढाला के पास 03 अभियुक्तों को 01. रामभवन पाण्डेय पुत्र स्व0 बजरंगी पाण्डेय (58 वर्ष) निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ 02. आदित्य पुत्र रामभवन पाण्डेय (23 वर्ष) निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ 03.दीनदयाल पुत्र स्व0 बजरंगी पाण्डेय (42 वर्ष) निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 04:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button