Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गैंग लीडर जनई उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर अपने सहयोगियों विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मन्देव निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर, तथा सेवक निषाद पुत्र स्व0 मुराती निषाद निवासी ग्राम बहेरा थाना अहरौला
के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से 07 वर्षीय बालिका प्रीति निषाद की हत्या कर दी थी, जिससे लोक शान्ति व्यवस्था भंग हुई थी। इस संबंध में दिनांक 11.03.2025 को बालिका के पिता विजय प्रताप निषाद द्वारा पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। अगले दिन 12.03.2025 को ग्राम गयासपुर में बच्ची का शव बरामद हुआ। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वादी स्वयं अपने साथियों जनई यादव उर्फ विनय यादव व सेवक निषाद के साथ हत्या में लिप्त पाया गया। इस पर मुकदमे में धारा 103(1)/238/61(2) BNS बढ़ाई गई व धारा 137(2) BNS का लोप किया गया। प्रकरण में आरोप पत्र संख्या 88/2025 दिनांक 12.04.2025 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
गैंग की सक्रियता जनपद स्तर पर होने तथा इनके विरुद्ध भयवश कोई शिकायत न करने के कारण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 341/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कन्धरापुर में पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे।
आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जनई उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर, तथा विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मन्देव निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर को भंवरनाथ से आगे गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर एकबारगी दबिश देकर समय प्रातः 11.02 बजे गिरफ्तार किया गया।



