Azamgarh news:अवंतिकापुरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, लगाई आस्था की डुबकी,जाम में फंसे रहे लोग
A flood of devotees gathered in Avantikapuri, took a holy dip, people remained stuck in traffic jams.

रानी की सराय/आजमगढ़:क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवंतिका पुरी में कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। और सूर्य की लालिमा देख श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर अपने-अपने परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की अवंतिका पुरी में एक दिन पूर्व से जहां दुकानदारों का अपने दुकान सुरक्षित कर ली थी । वहीं बुधवार को जनपद के कोने-कोने से लोग आकर के इस सरोवर में डुबकी लगाई वही बच्चों ने झूले वह जंपिंग झूले का आनंद लिया। किसानों ने कृषि संबंधित सामान भी खरीदें वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन आदि के भी सामान खरीदें लोगों ने चोटहिया जलेबी का भी आनंद लिया। वही इस स्थल पर चल रहे महायज्ञ में भी परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया। अवंतिका पुरी धाम जाने के लिए कोटला मगरावां मार्ग पर लगभग 2 घंटे लोग जाम में फंसे रहे वही पुलिसकर्मी भी नदारत दिखे कोई पगडंडियों का सहारा लिया तो कोई सड़कों से फिर भी जाम से निजात नहीं मिली सड़कों पर लोग बाइक से पैदल जाते नजर आए उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस व्यवस्था भी नगण्य थी



