आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा महाअभियान की शुरुआत, टैक्सी चालकों ने ली “जीवन रक्षा” की शपथ

Road safety campaign launched in Azamgarh, taxi drivers took oath to save lives

आजमगढ़ 5 नवंबर:अभी तो ये शुरुआत है, जान–माल की रक्षा की बात है, यातायात माह, नवम्बर 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बुधवार को रेलवे स्टेशन, आज़मगढ़ पर सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता का महाअभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में उपस्थित सभी टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” की शपथ दिलवाई गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं परिवहन चालकों में यातायात नियमों के पालन की भावना को सशक्त बनाना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाना रहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनसुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए गए हैं कि यातायात माह के दौरान जनपद में लगातार इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button