Jabalpur में हंगामा:क्षेत्रीय विधायक ने मादक पदार्थ कारोबार पर पुलिस को दी चेतावनी

Uproar in Jabalpur: Regional MLA warns police over drug trade

जबलपुर जिले के पूर्व विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने आज विशाल जन समूह के साथ घमापुर थाने का घेराव किया आपको बता दे की दवा पर थाना क्षेत्र में बीते लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार और अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें विधायक लखन घनघोरिया के पास पहुंच रही थी वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि पुलिस एक पक्षी कार्यवाही करते हुए सामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। जिससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है उपरोक्त सभी कारणों को लेकर क्षेत्रीय विधायक लखन घनघोरिया ने घमापुर थाने का घेराव किया इस दौरान विधायक लखन गंगोरिया ने दो टूक शब्दों में पुलिस प्रशासन से चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही क्षेत्र में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इसके भीषण परिणाम होंगे जिसकी जिम्मेदारी जबलपुर पुलिस की होगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button