Mau News: सरयू नदी पुल के नीचे मिला युवक शव, फैली सनसनी।

घोसी।दोहरीघाट। दोहरीघाट स्थित सरयू पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। परिजन सोशल मीडिया पर फोटो देखकर थाने पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।
कस्बा स्थित सरयू पुल के नीचे सुबह लोगों एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष भी मय हमराहियों के साथ पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। और शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद परिजन सोशल मीडिया पर फोटो देखकर दोहरीघाट थाने पहुंचे और शिनाख्त की।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के भैंसवली निवासी लल्लन प्रजापति पुत्र उद्धव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि वह अहमदाबाद नौकरी करता था। जो घर आने के लिए चला था। युवक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मृतक की पत्नी रिंकू, पुत्री विधि 15 वर्ष, मानवी 11 वर्ष, कृश्णा 7 वर्ष और पुत्र रोहन चार वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button