Deoria news:प्राथमिक विद्यालय पुरैना सलेमपुर मैं दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण किया गया वितरित
प्राथमिक विद्यालय पुरैना, सलेमपुर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण किया गया वितरित।
देवरिया।
जनपद की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में जिला समन्वयक समेंकित शिक्षा श्री ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय पुरैना सलेमपुर , देवरिया में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण भारतीय कृ़ि़त्रम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से आयोजित कराया गया। जिसमें कुल 182 बच्चों का परीक्षणोपरान्त कैंप में ट्राई साइकिल -28, व्हीलचेयर 36,बैशाखी-4; रोलेटर-10, एम0आर0 किट-25, ब्रेल किट 6,स्मार्ट केन -06, सीपी चेयर -16, हियरिंग एड 68 एवं कैलीपर 30,वितरित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 228 उपकरण के लिए चिन्हित करते हुए एलिम्को के प्रतिनिधि श्री फैजल, आनन्द सिंह, अभिषेक नरेन्द्र कुमार एवं गजेन्द्र कुमार द्वारा टोकन जारी किया गया। इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक(समेकित शिक्षा) ने बताया कि जनपद में कुल 4057 दिव्यांग बच्चे चिन्हित है। जिसमें 4056 बच्चें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए जनपद में 50 स्पेशल एजुकेटर, एवं 01 फिजियोथेरेपिस्ट कार्यरत हैं जिनके द्वारा नियमित शैक्षिक सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है। आज के उपकरण वितरण शिविर के लिए मापन शिविर का मुख्य उद्देश्य जिन बच्चों को विद्यालय आने-जाने, देखने में असुविधा एवं सुनने में कठिनाई हो रही थी उसकों दूर करने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका समुचित उपयोग करते हुए बच्चे नियमित विद्यालय आयेगंे और शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगंे। इसी क्रम में इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर राजा राम दूबे देव नीलम त्रिपाठी, दुर्गावती वेद प्रकाश दूबे बृजेन्द्र तिवारी रजनी शुकला कर्म चन्द्र परमात्मा सिंह राम प्रसाद पाठक मणिन्द सिंह संतोष पाण्डेय ओंकार पान्डेय विनोद, उपस्थित रहकर कार्यक्र्रम में सहयोग प्रदान किया गया।



