Azamgarh news :IGRS में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुलिस विभाग द्वाराआयोजित हुआ सम्मान समारोह
IGRS में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुलिस विभाग द्वाराआयोजित हुआ सम्मान समारोह

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन ने जनपद के सभी थानों के IGRS मुंशियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस प्रशासन की टीम वर्क, जनता से प्राप्त सहयोग और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सभी को इसी प्रकार सेवा भाव व दक्षता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



